फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों ने युवती से की सरेआम छेड़छाड़, ब्वॉयफ्रेंड को पीटा

Mon, 18 Aug 2014 03:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगरों में महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी पुलिस कतई ने दे पा रही है। रविवार को मुंबई में एक युवती के साथ मनचलों ने छेड़खानी की और उसके ब्वॉयफ्रेंड पर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन


युवती मुबंई के सिओन धारावी ब्रिज के पास तड़के 3 बजे सिगरेट लेने गई थी।

तीन युवकों ने युवती और उसके ब्वॉयफ्रेंड के मोबाइल फोन और पैसे भी छीन लिए। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों की पहचान 22 वर्षीय अब्दुल शेख और 21 वर्षीय फरहद सैयद के रूप में की गई है।

परेल में रहते हैं युगल

युवती और उसका ब्वॉयफ्रेंड परेल इलाके में रहते है। 21 वर्षीय युवती एक ट्रेवल कंपनी में काम करती है और 22 वर्षीय उसका ब्वॉयफ्रेंड एक अन्य कंपनी में मैनेजर है।

घटना के दिन दोनों युगल बाइक से सिगेरट खरीदने के इरादे से निकले थे।

लेकिन घर के रास्ते में पड़ने वाली दुकाने बंद होने के कारण उन्होंने बांद्रा रेलवे स्टेशन जाने का निश्चय किया। स्टेशन के रास्ते की सभी दुकानें बंद होने के कारण वे नजदीक गलियों में चले गए।
विज्ञापन

युवकों ने किया पीछा

जब वे दुकान की खोज ही रहे थे तभी तीन लोगों का गिरोह बाइ‌क पर उनके करीब पहुंचा। उन लोगों ने युगल को पास की दुकान से सिगरेट खरीदने की सलाह दी।

तीनों ने युगल का पीछा सिओन धारावी ब्रिज स्थित रहेजा हॉस्‍पिटल तक किया। मौका देखकर उन्होंने युवती के ब्वॉयफ्रेंड पर हमला कर दिया और लड़की को टेम्पो में धक्का दिया। जहां उनमें से एक आरोपी ने लड़की के साथ्‍ा छेड़छाड की।

युवती ने मदद के लिए आवाज दी, जिसके बाद तीन युवक भाग निकले। जिसके बाद दोनों ने बांद्रा थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें