फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामुक फिल्म देखते समय सिनेमा हॉल में बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में रिलीज हुई चर्चित फिल्म 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' देखने के लिए एक महिलाओं के दो गुटों में जमकर बवाल हुआ। घटना वैलेंटाइन डे पर फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान घटी है।
विज्ञापन


मामला इंग्लैंड के बार्नस्ले का है। जहां पार्कवे सिनेमा में फिल्म के प्रदर्शन के दौरान यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि उपन्यास पर आधारित यह फिल्म जब रोमांचक समय पर पहुंची तो कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

लोगों के बीच बढ़े बवाल के कारण पर्दे से आने वाली आवाज दब गई और वाकी लोगों का मजा किरकिरा हो गया। इस बवाल के कारण काफी लोगों की फिल्म अधूरी रह गई।

तो ये है बवाल की असली वजह?

डेली मेल के मुताबिक, सिनेमा हॉल में मौजूद एक दर्शक ने बताया कि फिल्म देखते समय कुछ महिलाओं ने जोर-जोर से बातें करना और ठहाके लगाकर हंसना शुरू कर दिया। लोगों ने उन्हें चुप रहने को कहा तो वे और जोर-जोर से बातें करने लगीं।

दर्शक ने बताया कि उनकी आवाज के चलते फिल्म के डायलॉग सुनने में भी परेशानी हो रही थी और उसके बाद जो ड्रामा हुआ उससे फिल्म का अंत भी देखा नहीं जा सका।

दूसरे दर्शक ने कहा कि ये महिलाएं बिल्कुल असभ्य थीं और उन्हें बिल्कुल नहीं पता था कि सिनेमा हॉल में कैसे बात करनी है।

सिनेमा डॉल के मालिक रॉब यंगर ने कहा कि उनके अब तक के बिजनेस के दौरान कभी भी ऐसी घटना नहीं हुई है। यह ऐसा पहला मामला है।
विज्ञापन

सिनेमा हॉल में हुए दो और कांड

बता दें कि ऐसे ही एक अन्य मामले में पुलिस ने ग्लासगो से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया था। यहां पर एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटा गया था। सिनेमा हॉल में नशे में धुत महिलाओं के बवाल के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।

एक दर्शक ने बताया कि सिनेमा हॉल में कुछ महिलाओं ने फिल्म देखते समय ही उलटी करना शुरू कर दिया। वे नशे में चूर थीं। एक व्यक्ति ने उन्हें चुप रहने को कहा तो एक महिला ने उस पर हमला बोल दिया। सिनेमा स्टाफ ने बड़ी मुश्किल से वहां गिरा खून साफ कर सके।

ऐसी ही एक अन्य घटना एसेक्स के सेंचुरी सिनेमा में भी हुई। यहां से पुलिस ने 22 वर्षीय शख्स को नशा करके हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें