फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंत्र-मंत्र के फेर में सात माह के बच्चे का गुप्तांग काटा

Tue, 21 Apr 2015 11:26 AM IST
ब्यूरो/ नांगलसोती/नजीबाबाद (बिजनौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बिजनौर शहर के नांगलसोती के मोहल्ला कश्यपान में एक महिला ने सात माह के शिशु का गुप्तांग काट दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो महिला फरार हो गई। घायल शिशु को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


तंत्र-मंत्र के फेर में इस वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। मोहल्ला कश्यपान में मजदूरपेशा संजय एवं उसकी पत्नी गेहूं काटने के लिए गए हुए थे। संजय का सात माह का शिशु, चार वर्षीय बालिका एवं संजय का पिता घर में थे।


इस दौरान एक पड़ोसी महिला घर पर आई। महिला ने बालिका को पानी लाने के लिए भेजकर अबोध शिशु का गुप्तांग काट दिया। शिशु की चीख सुनकर मकान के अंदर आराम कर रहा संजय का पिता और चार वर्षीय बालिका बाहर आई तो महिला भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहूलुहान हालत में भर्ती किया गया मासूम

लहूलुहान शिशु को परिजनों ने तत्काल नजीबाबाद के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे टांके लगाए। बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। उधर, नांगल थानाध्यक्ष शाहिद अली खां ने बताया कि घायल शिशु को लेकर परिजन थाने आए थे।

उन्हें बच्चे का उपचार कराने के बाद आने को कहा गया है। तहरीर मिलते ही पुलिस कार्रवाई करेगी। घटना के बाद से महिला और उसका परिवार फरार है। उधर ग्रामीणों का कहना है कि जिस महिला ने शिशु का गुप्तांग काटा है, उसके एकमात्र 12 वर्षीय पुत्री है।

जानकारी के मुताबिक अंधविश्वासी महिला ने किसी तांत्रिक के कहने पर यह काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें