फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह से मुकरा देवर तो महिला ने उठाया आत्मघाती कदम

Thu, 18 Jun 2015 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में देवर से निकाह की जिद पर अड़ी एक महिला ने बुधवार को घर पर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। लेकिन लोगों ने उसके प्रयास को विफल कर दिया। बाद में महिला ने सीओ कार्यालय पहुंचकर अपने देवर पर बलात्कार का आरोप लगाया।
विज्ञापन


थाना डिलारी के एक गांव की महिला के सात बच्चे हैं। उसका पति बाहर रहता है। इस बीच उसके अपने देवर से अवैध संबंध बन गए।

महिला का कहना है कि उसका देवर उसे बहला फुसलाकर उत्तराखंड ले गया। वहां उसने उसे करीब चार माह तक रखा। उसके साथ रेप किया। बाद में अपने देवर के साथ गांव आ गई।
विज्ञापन

कहा देवर ने किया बलात्कार

पहले उसने देवर पर निकाह करने के लिए दबाव डाला। लेकिन देवर ने इंकार कर दिया। तो महिला ने देवर पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत एसएसपी से की।

इस पर एसएसपी ने सीओ को जांच के आदेश दिए। बुधवार को महिला ने घर पर फांसी का फंदा बनाया और उसे गले में डालकर फांसी पर लटकने की कोशिश करने लगी।

इस बीच उसके बच्चों ने उसकी इस हरकत को देख कर शोर मचा दिया। इस पर परिवार के लोग आए। उन्होंने उसे बचाया। बाद में महिला सीओ दफ्तर पहुंची। वहां उसने अपनी शिकायत के पक्ष में अपने बयान दर्ज कराएं। इस दौरान गांव के लोगों की भीड़ वहां मौजूद थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें