फ्लोरिडा में एक महिला ने बीच सड़क अपने कपड़े उतारकर आम लोगों के साथ पुलिस के भी होश उड़ा दिए। महिला ने सरेआम निर्वस्त्र होकर अश्लील हरकतें भी कीं, जिसके चलते काफी देर तक ट्रैफिक जाम रहा।
आरोपी महिला ने एक जोड़े की कार के सामने ऐसी-ऐसी हरकतें कीं कि वहां मौजूद लोग शर्म से पानी-पानी हो गए। महिला ने कार की छत पर चढ़कर खूब हंगामा भी किया।
आखिरकार मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली और ट्रैफिक जाम खुल सका।