फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन मंदिर में कराई शादी, रातभर किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की महिला को शादी के नाम पर 50 हजार रुपये में पुरबालियान के युवक के हवाले कर दिया गया। बुधवार को आरोपी अपने परिजनों के साथ महिला को कोर्ट मैरिज के लिए कचहरी लेकर आया था।
विज्ञापन


वहां से उनके चंगुल से छूटकर भागी महिला ने युवक पर रातभर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला की गुहार पर प्रकाश चौक पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी युवक की मां को हिरासत में ले लिया है।

शहर के प्रकाश चौक पर बुधवार दोपहर लाल साड़ी पहने एक महिला बदहवासी की हालत में दौड़ती हुई पहुंची। एक अधेड़ उम्र महिला समेत कुछ लोग उसका पीछा कर रहे थे। बदहवास महिला ने प्रकाश चौक पर मौजूद पुलिसकर्मियों से खुद को बेचे जाने की बात कहते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन

दो साल पहले हुई थी पति की मौत

इसी दौरान उसका पीछा कर रहे लोग भी पुलिसकर्मियों के पास पहुंच गए और महिला को कोर्ट मैरिज के लिए कचहरी लाए जाने की जानकारी दी। गड़बड़झाला देख सिविल लाइंस और महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के साथ ही उसका पीछा कर रही एक वृद्धा को भी थाने ले जाया गया।

वहां पूछताछ में पीड़िता ने खुद को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी निवासी बताते हुए जानकारी दी कि उसके पति की दो साल पूर्व मौत हो गई थी। करीब तीन माह पूर्व पश्चिम बंगाल की ही एक महिला विधवा को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली ले आई थी।

पीड़िता के मुताबिक मंगलवार को महिला दो अन्य साथियों के साथ उसे दिल्ली से मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान ले आई, जहां उसकी जबरन एक युवक से मंदिर में शादी करा दी गई।
विज्ञापन

घर ले जाकर रात भर किया रेप

आरोप है कि युवक ने अपने घर ले जाकर महिला के साथ रात भर दुष्कर्म किया। बुधवार को आरोपी पीड़िता को कोर्ट मैरिज के लिए कचहरी लाया था, जहां से वह भागकर पुलिस के पास पहुंच गई।

उधर, हिरासत में ली गई महिला ने बताया कि उन्होंने बेटे की शादी कराने के लिए पीड़िता के साथ आई महिला को 50 हजार रुपये दिए थे। एसएसपी कृष्ण बहादुर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यदि महिला को बेचा गया था तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब शादी का लालच देकर युवतियों के साथ रेप हुआ और फिर उन्हें किसी और के हाथों बेच दिया गया। करीब एक माह पहले गुजरात में एक शख्स ने अपनी दो बेटियों को बेच दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें