फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने रेप कर बनाया MMS, दूसरे से कराई शादी

Thu, 30 Jan 2014 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने सपा नेता के खिलाफ दुष्कर्म कर एमएमएस बनाने का मामला दर्ज कराया है। नेता ने पुलिस से शिकायत करने पर एमएमस सार्वजनिक करने की धमकी दी थी। बाद में उसने दबाव डालकर पीड़िता की शादी अपने रिश्तेदार से करा दी।
विज्ञापन


डीआईजी के निर्देश पर पुलिस ने सपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की है।

रेप के बाद बनाया MMS

तिवारीपुर निवासी महिला निजी बीमा कंपनी की एक अधिकारी है। उसका कहना है कि जनवरी 2013 में उसकी मुलाकात खूनीपुर के शाहिद लतीफ से हुई थी। एक दिन शाहिद लतीफ अपने रिश्तेदार समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष शादाब आलम और दोस्तों के साथ उसके ऑफिस पहुंचा।

उसने बताया कि कुछ देर बातचीत के बाद वे उसे अपने साथ कार में ले गए। रास्ते में नशीला पदार्थ सुंघाकर उन्हें बेहोश कर दिया और किसी मकान में ले जाकर दुराचार किया। होश में आने पर जब इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो आरोपियों ने एमएमएस दिखाया और उसे इंटरनेट पर डालकर बदनाम करने की धमकी दी। धमकी और दबाव बनाकर उसकी शादी शाहिद लतीफ से करा दी गई।

जिससे कराई शादी, उसके कई महिलाओं से संबंध

शादी के बाद जब पीड़िता लतीफ के घर पहुंची तो पता चला कि शाहिद की पहले भी शादी हो चुकी है और कई महिलाओं से उसके संबंध हैं। इसका विरोध किया तो चार माह पूर्व उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

महिला ने बुधवार को डीआईजी से मिलकर अपनी बात रखी। डीआईजी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने शाहिद लतीफ, शादाब आलम समेत पांच लोगों के खिलाफ दुराचार, धमकी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

'बेबुनियाद हैं सभी आरोप'

सपा नेता शादाब आलम ने बताया कि उसके रिश्तेदार शाहिद लतीफ की शादी महिला से हुई थी। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसकी शिकायत महिला थाने पर की गई थी।

रिश्तेदार होने के नाते वह भी शाहिद के साथ महिला थाने गए थे। इसी रंजिश में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनकी तो महिला से शादी में और थाने पर ही मुलाकात हुई है। उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें