सास और पति से विवाद के बाद कछवां थानाक्षेत्र की एक विवाहिता ने रविवार की शाम अपने दो बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी पी लिया।
इससे दोनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि विवाहिता को डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने विवाहिता के ससुर को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार अवैध संबंध के चलते घटना हुई है।
विवाहिता (30) को पांच साल की बेटी और ढाई साल का बेटा था। विवाहिता का पति दूकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। पुलिस के अनुसार विवाहिता का अपने ससुर के साथ तीन वर्षों से अवैध संबंध है।