प्रेमिका को किसी और के साथ शारीरिक संबंध बनाते पकड़ने वाले शख्स को जान से हाथ धोना पड़ा। उसकी प्रेमिका ने ही उस पर चाकू से हमला बोला और हत्या कर दी।
घटना इंग्लैंड की है। ऑक्सफोर्ड क्राउन कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान बताया गया कि पीड़ित रॉबर्ट डॉबिंसन अपनी हाउस बोट में वापस लौटा तो देखा कि उसकी प्रेमिका नताशा एल्डरफील्ड के कपड़े तंग हैं और वह किसी और के साथ अंतरंग हो रही है।
उसे देखते ही नताशा का गुस्सा भड़क गया और वह उससे झगड़ने लगी। 41 वर्षीय आरोपी ने किचेन में इस्तेमाल होने वाला चाकू उठाया और रॉबर्ट पर हमला बोल दिया। हालांकि उसने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि वह मजाक कर रही थी और गलती से चाकू लग गया।
म्यूजिक और डांस के बीच कर डाला कांड
डेली मेल के अनुसार, पीड़ित पक्ष के वकील चार्ल्स वार्ड जैक्शन ने कोर्ट को बताया कि नताशा छोटे कपड़ों में म्यूजिक सुनते हुए डांस कर रही थी। नताशा डांस के दौरान नए प्रेमी के साथ अंतरंग होने की स्थिति में पहुंच गई थी।
उन्होंने बताया कि नताशा अपने नए प्रेमी को ड्रिंक, डांस और सेक्स के लिए ही बुलाया था, लेकिन तभी रॉबर्ट वहां पहुंच गया। उसे देखकर नताशा गुस्से से तमतमा गई। शायद रॉबर्ट को उसके अफेयर का शक था यही वजह थी कि वह चुपके से उसके पास पहुंचा था।
जब रॉबर्ट बोट में पहुंचा तो नताशा और उसका नया प्रेमी नीचे एक केबिन में मौजूद थे। नताशा ने उस पर शराब की बोतल और बर्तन फेंक कर मारे थे।
दिल में किया चाकू से वार
कोर्ट को बताया गया कि नताशा केबिन से बाहर निकली तो उसके हाथ में एक चाकू था। उसने रॉबर्ट का पीछा किया और चाकू से हमला बोल दिया। उसने उसके दिल में चाकू से वार किए।
रॉबर्ट को मारने के बाद वह बोट में वापस लौटी और अपने नए प्रेमी को बताया कि उसने क्या किया है। रॉबर्ट मुश्किल से सौ कदम आगे चल पाया होगा और फिर नदी के किनारे ही लुढ़क कर गिर गया।
हालांकि मामला कोर्ट में पहुंचा तो नताशा ने हत्या से इंकार कर दिया। फिलहाल मामले की सुनवाई आगे भी जारी रहेगी।