फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरा पति महिलाएं सप्लाई करता है...'

Fri, 04 Oct 2013 04:18 PM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवती ने 12 साल पहले शादी का विज्ञापन देखकर निकाह किया था। लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरा वैसे-वैसे पति की हकीकत भी सामने आने लगी।
विज्ञापन


इस रिश्ते से जीवन में इतना जहर घुल गया कि वह हर दिन घुट-घुटकर जीती रही। अब उत्पीड़न की इंतहा हो गई। शादियों के शौकीन उसके व्यापारी पति ने अब चौथी शादी तो कर ही ली है। साथ में विरोध करने पर उसे बेरहमी से निर्वस्त्र कर पीटता है।

महिला ने बृहस्पतिवार को इसकी शिकायत अलीगढ़ के डीएम और एसएसपी से की।

महिला के अनुसार, निकाह के बाद जब वह जिले के जीवनगढ़ में पति के घर आई तो उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और पहली बीवी से दो बच्चे हैं, जो अब क्रमश: बेटी 22 साल और बेटा 18 साल का है। पहली पत्नी को तलाक देने के बाद उसने दूसरी शादी की थी।
विज्ञापन


नाम बदलकर शादियां करने का आरोप
उसने बताया कि वह बंगाल की एक युवती के माध्यम से महिलाओं को अपने पास बुलाता है और उनकी सप्लाई करता है। साथ में खुद भी उनसे रिश्ते बनाता है। इस दौरान एक अन्य युवती को भी उसने काफी समय अपने साथ रखा।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि इन दिनों वह असम की एक युवती को लेकर रह रहा है और उससे शादी करने की बात कर रहा है। विरोध करने पर बुरी तरह पीटता है। जानकारी करने पर पता चला है कि उस युवती के परिजन उसे वहां तलाश रहे हैं। वह अपनी मंगनी तोड़कर इसके साथ भागी है।

इस मामले में डीएम-एसएसपी ने उन्हें जांच के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। महिला ने अपने पति पर अपने नाम बदलकर शादियां करने का आरोप लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें