फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले के लिए महिला ने मासूम को मार डाला

Mon, 27 Oct 2014 02:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को हमारे देश में ममता का स्वरूप माना जाता है, लेकिन तमिलनाडु की एक महिला का तीन साल के मासूम की हत्या करने का बेहद क्रूर चेहरा सामने आया है।
विज्ञापन


टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु के वेल्लूर की एक महिला ने अपने प्रेमी की पत्नी से बदला लेने के लिए प्रेमी के ही तीन साल के बेटे का कत्ल कर दिया। कत्ल के कई दिन बाद तक उसने उस मासूम के शव को अपने घर में ही कपड़ों के साथ छुपा कर रखा।

इतना ही नहीं महिला ने बच्चे के गुम होने की बात का समर्थन कर उसके परिजनों के साथ खुद ही बच्चे को ढूंढने का नाटक करती रही।

तमिलनाडु के पुलिस के मुताबिक तीन वर्षीय मासूम की हत्या करने वाली 28 वर्षीय महिला का नाम सुमाथी है जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
Trending Videos

हत्या के पीछे था अफेयर

मासूम की हत्या के पीछे की कहानी यह है कि एच मुरली नाम का शख्स अन्‍ना नगर में रहता है जिसका आरोपी महिला से कथित तौर पर अफेयर था।

इसी अफेयर को लेके मुरली की पत्नी ने आरोपी महिला को इलाके के लोगों के सामने ही उसके पति से अवैध संबंध होने की बात कही थी और उसके खिलाफ कुछ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया था। इसे आरोपी महिला ने अपना अपमान माना था और अपमान बदला लेने के लिए अपने प्रेमी के बेटे की हत्या कर दी।

बच्चे को बहलाकर महिला अपने घर लाई और फिर उसका बड़ी ही बेरहमी से कत्ल कर दिया। कत्ल के बाद महिला ने शव को कपड़ों में बांध अपने बा‌थरूम में छुपा दिया।

इधर बच्चा जब घर से गायब हुआ तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराके बच्चे को तलाशने लगे। इस दौरान आरोपी महिला भी बच्चे को तलाशने में उनकी मदद करने लगी।
विज्ञापन

कैसे लगा हत्या का सुराग?

तीन दिनों तक जब पुलिस को बच्चे का सुराग नहीं लगा तो उसने अपनी छान-बीन और गहन करते हुए परिजनों से पूछताछ ‌की। पूछताछ में परिजनों ने अपने विरोधियों और जिनसे उनका हाल में मन मुटाव हुआ था उनके नाम पुलिस को बताए जिसके आधार पर प‌‌ुलिस आरोपी महिला तक पहुंची।

आरोपी महिला के घर की तलाशी के दौरान पुलिस को महिला के बाथरूम में उसके कपड़ों के सा‌थ लिपटा बच्चे का शव बरामद कर लिया। शव के हाथ पांव बधे थे। इसके बाद महिला ने हत्या करने का जुर्म कुबूल कर लिया है।

इसके अलावा पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि महिला ने शव को ठिकाने लगाने के लिए शव पर मिर्ची पाउडर भी डाला हुआ था ताकि उसे कुत्ता-बिल्ली बाहर न ले जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें