फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनसान कोठरी में महिला से दरिंदगी, तेजाब से जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा में अरनियां थाना क्षेत्र के नगर गांव के बाहर की ओर बने बंद पड़े एक कोठरी से तीन से चार दिन पुराना एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के हाथ-पैर बंधे थे और गले में चुनरी कसी थी। मौके से शराब की बोतलें मिलने पर ग्रामीणों ने गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


कोठरी से बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। चेहरा काला पड़ा होने पर ग्रामीण तेजाब डालने की भी आशंका जता रहे हैं। अरनियां पुलिस ने पंचनामा भर कर शव कब्जे में ले लिया है।

एसओ अरनियां राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि नगर गांव निवासी शब्बीर का गांव के बाहर सड़क किनारे एक कमरा काफी दिनों से बंद पड़ा है। सोमवार को ग्रामीणों ने कमरे से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने खोला कमरा, उड़े होश

पुलिस ने कमरा खोला तो अंदर से महिला का शव मिला। शव के हाथ-पैर बंधे होने के अलावा गर्दन में चुनरी कसी मिली। शव के पास शराब की खाली बोतलें मिलने और महिला के कपड़ों की हालत देखकर गैंगरेप आशंका जताई जा रही है।

काफी कोशिश के बाद पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर सकी। पुलिस ने कमरे के मालिक शब्बीर से भी पूछताछ की है, लेकिन उसे कुछ सुराग नहीं मिला है।

मृत महिला का चेहरा काला पड़ा होने पर ग्रामीणों ने तेजाब डालकर जलाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि शायद आरोपियों ने पहचान मिटाने की कोशिश की हो। हालांकि पुलिस का कहना है कि ज्यादा पिटाई के कारण महिला का चेहरा काला पड़ा होगा।
विज्ञापन

महिला के शादीशुदा होने पर भी संशय

ग्रामीणों बताया कि शव के हाथ पर लगे ब्रेसलेट पर कविता नाम लिखा है। जो बिछुए हैं, वे एक दम नए हैं। ग्रामीणों की मानें तो यदि महिला शादीशुदा होती पैरों की उंगलियों में बिछुए के निशान बन जाते, लेकिन ऐसा नहीं है।

सीओ, खुर्जा आरएल निरंजन मे कहा कि कमरा मालिक शब्बीर से पूछताछ की गई। कमरा लंबे समय से बंद था। महिला चेहरा काला दिखाई दे रहा है, तेजाब से झुलसाया नहीं गया है। अधिक पिटाई से चेहरा काला पड़ा होगा।

पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला कौन है और वहां कैसे पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें