फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के फरमान पर युवती से 12 ने किया गैंगरेप

Thu, 23 Jan 2014 01:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे समुदाय के युवक से मोहब्बत करने पर एक आदिवासी युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पंचायत के तुगलकी फरमाने के बाद 12 लोगों ने युवती से रेप किया।
विज्ञापन


पंचायत ने प्रेमी जोड़े पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। उनके घरवालों के जुर्माना देने से इनकार करने पर पंचायत ने युवती से रेप का तुगलकी फरमान सुना दिया। पुलिस ने पंचायत (सालिशी सभा) के प्रमुख समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी फरार है।

घटना पश्चिम बंगाल के बीरभूमि जिले के सुबलपुर गांव की है।
Trending Videos

जुर्माने से इनकार पर गैंगरेप का आदेश

पुलिस अधिकारी के अनुसार, करीब 12 लोगों के 20 वर्षीय युवती से रेप करने का अंदेशा है। पीड़िता को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसपी सी सुधाकर ने बताया कि पीड़िता के अनुसार सालिशी सभा ने सोमवार को उसके और उसके प्रेमी के घरवालों को समन भेजा था। उसके बाद युवती और उसके प्रेमी को दिन और रात भर बंधक बना लिया।

जब उनके घरवालों ने 50 हजार रुपए जुर्माना देने से इनकार कर दिया तो सालिशी सभा ने मंगलवार को गैंगरेप का आदेश दिया।
विज्ञापन

11 लोग गिरफ्तार, एक फरार

पीड़िता का कहना है कि उसके साथ कितने लोगों ने दरिंदगी की उसे नहीं पता। लेकिन पांच से अधिक थे, वे 10 भी हो सकते हैं। उसने बताया कि दरिंदगी करने वाले उसके पड़ोसी ही थे। वह किसी को दादा, किसी को काका तो किसी को भाई कह कर बुलाती थी।

मंगलवार को हुई द‌रिंदगी के बाद पीड़िता के परिजनों ने बुधवार को पुलिस से‌ शिकायत की। इस पर पुलिस ने गांव में छापा मारकर सालिशी सभा के प्रमुख सुनील सोरेन समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी की तलाश की जा रह‌ी है।

कुछ ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें