फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 बच्चों समेत मां की रहस्यमई मौत, लटकी मिली लाशें

Fri, 15 Jan 2016 03:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी के कचीर गांव में एक महिला और उसके तीन बच्चों की रहस्यमई मौत से इलाका सन्न है। मां-बच्चों की लाशें घर के ही कमरे में लटकी मिली हैं। परिवार के लोग इसे खुदकुशी का मान रहे हैं। पुलिस वारदात की वजह अब भी खोज रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सूचना मिलते मौके पर पहुंचकर दरवाजा को तोड़ा गया। कमरे में लगे पंखे से दोनों पुत्र लटके हुए थे, जबकि पंखे के बगल में ही लगे लोहे के छल्ले से पुत्री और बच्चों की मां लटकी थी। पुलिस के मुताबिक कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मृतका के ससुर ने मामले पर अजीब बयान दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतका के ससुर इमाम अली का कहना है कि नजमा बानो तुनक मिजाज थी, जल्द ही नाराज हो जाती थी। संभवता बच्चे डुमरई मेले में जाने की जिद कर रहे होंगे। इसी दौरान गुस्से में की गई मारपीट में किसी बच्चे की मौत हो गई होगी। बाद में नजमा ने अन्य बच्चों की हत्या कर स्वयं भी मौत को गले लगा लिया होगा।
विज्ञापन


पुलिस रहस्यमई मौतों का कारण खोज रही है। पुलिस की मानें तो मृतक का पति महबूब खां परिवार के सदस्यों के साथ चूड़ी बेचने का धंधा करता है।

गांव के पास में डुमरई इलाके के सप्तेश्वर आश्रम में यज्ञ चल रहा है। वहां मेला भी लगा है, जहां महबूब की चूड़ी की दुकान लगी है।

पुलिस के मुताबिक महबूब ने बताया कि गुरुवार को सुबह दस बजे महबूब अपने माता-पिता को मेले में खाना देने गया था। दोपहर में जब वह लौटकर घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।

आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो महबूब ने किसी तरह मकान के ऊपरी हिस्से पर चढ़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर कमरे में उसकी 30 वर्षीय पत्नी नजमा बानो, बड़ी पुत्री फिजा पुत्र परवेज और अरमान फांसी पर लटके हुए थे। लड़की की उम्र 8 वर्ष और लड़कों की क्रमश: 6 और 4 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दिनेश सिंह ने बताया कि नजमा ने बच्चों के साथ आत्महत्या क्यों की, इसका स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है। पति और गांव वालों ने पूछताछ में बताया कि सब कुछ अच्छा चल रहा था। पति ने इतना अवश्य बताया कि सुबह उसकी पत्नी मेले में ले जाने के लिए कह रही थी, इस पर उसने शुक्रवार को मेला चलने की बात कही थी। इस बात को लेकर कोई झगड़ा भी नहीं हुआ था। फिलहाज जांच चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें