फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादू-टोने के शक पर महिला को निर्वस्त्र घुमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में महिलाओं के प्रति अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल में राजस्थान में महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने की घटना के बाद अब मध्य प्रदेश में भी ऐसा ही एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जादू-टोने का शक होने पर एक गांव के कुछ लोगों ने 45 वर्षीय दलित महिला को सरेआम निर्वस्त्र करके उसकी इज्जत तार-तार कर डाली। गांव के लोगों ने उसे जूते-चप्पल की माला पहनाई और फिर पूरे गांव में घुमाया।

यही नहीं, आरोपियों ने महिला को करीब तीन घंटे तक पानी में खड़ा रखा और तमाशा देखते रहे।

यह सबकुछ देर रात तक चलता रहा और कोई भी व्यक्ति महिला की इज्जत बचाने या उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। पीड़िता ने अगले दिन पुलिस में मामले की शिकायत की तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आधी रात तक करते रहे घिनौनी हरकतें

मामला मध्य प्रदेश के बेतुल जिले का है। जहां आमला थाना क्षेत्र की रायसेड़ा गांव की रहने वाली महिला पर गांव के लोगों ने जादू-टोना करके पैसा कमाने का आरोप लगाया। महिला ने इसका विरोध किया तो कुछ लोगों ने उसके घर में धावा बोल दिया और घर से बाहर खींच लाए।

लोगों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और कड़ी धूप में उसे बिजली के खंभे से बांध दिया। इसके बाद उसे जूते-चप्पल की माला पहनाई और पूरे गांव में निर्वस्‍त्र करके घुमाया।

आरोपियों ने शाम ढलने पर उसे तालाब में उतार दिया और निर्वस्‍त्र हालत में ही उसे रात 11 बजे तक पानी में खड़ा रखा। आरोपियों ने रविवार सुबह भी महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट की।

पीड़ित महिला ने एसपी ऑफिस जाकर मामले की शिकायत की। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसमें छह लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

पहले भी आए हैं ऐसे मामले

बता दें कि बीते महीने राजस्‍थान में भी ऐसे ही दो मामले सामने आए थे जिनमें महिलाओं को निर्वस्‍त्र करके सरेआम गांव में घुमाया गया था।

एक मामले में महिला पर हत्या करवाने का शक जाहिर करते हुए पंचायत ने सरेआम निर्वस्‍त्र कर घुमाने का फैसला सुनाया था जिसके बाद उसे गधे पर बैठाकर बेइज्जत किया गया था।

वहीं एक अन्य मामले में शराबी पति ने झगड़ा होने के बाद पत्नी को सरेआम पीटा था और निर्वस्‍त्र करके गांव में टहलाया था। इस घटना में पीड़ित महिला बेहोश हो गई थी जिसके बाद आरोपी उसे वहीं पर छोड़कर फरार हो गया था।

- निर्वस्‍त्र कर पत्नी को चौक पर घुमाया, मुंह में ठूंसा कपड़ा
- पढ़िए, 10 खूंखार महिलाओं की अनसुनी कहानियां
- यूपी में खूनी तांडव, देखें ऑनर किलिंग की 10 तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें