अलीगढ़ महानगर के आईटीआई रोड के डॉ. प्रमोद वार्ष्णेय व उनके कंपाउंडर पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली नवविवाहिता अपने बयानों से पलट गई है। उसने शपथ पत्र के माध्यम से पुलिस से कोई कार्रवाई न करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि सपने में उसने अपने साथ जो कुछ घटते हुए देखा, उसी के चलते आरोप मढ़ दिया था।
अब वह किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहती है। महिला के इस शपथ पत्र के मिलने के बाद डॉक्टर को राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं।
शनिवार को एसएसपी दफ्तर में शपथ पत्र देने पहुंची महिला ने एसपी ट्रैफिक से मुलाकात कर पूरी बात बताई और वह शपथ पत्र भी दिया, जिसमें डॉक्टर व कंपाउंडर के खिलाफ लगाए आरोप वापस लेने संबंधी बातों का उल्लेख किया गया था।