फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल मां: क्यों किया 7 बच्चों का कत्ल!

Mon, 14 Apr 2014 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ माह तक कष्ट झेलते हुए गर्भ में रखने के बाद क्या कोई मां अपने जिगर के टुकड़े का कत्ल कर सकती है? वह भी एक-या दो नहीं बल्कि सात बच्चों की हत्या।
विज्ञापन


यह सुनकर आप के पैरों तले जमीन जरूर खिसक गई होगी, लेकिन यह कोई फिल्मी हॉरर कहानी नहीं, बल्कि एक सत्य घटना है।

घटना अमेरिका के उटा की है। मेगन हंट्समैन नामक उस महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बच्चों का पिता ने दी पुलिस को खबर

डेली मेल के अनुसार, पुलिस ने पिछले 10 वर्षो में अपने सात नवजात बच्चों की हत्या करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है।

सीरियल किलर मेगन हंट्समैन को उनके प्लीजेंट ग्रोव आवास से गिरफ्तार किया गया है और उस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

हंट्समैन के पूर्व पति ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने एक नवजात का शव बरामद किया।

माना जा रहा है कि पुलिस को जानकारी देने वाला यह शख्स ही इन बच्चों का पिता है।
विज्ञापन

अलग-अलग कंटेनर में किया था बच्चों को पैक

पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उस महिला के आवास की तलाश के लिए सर्च वारंट जारी किया गया था।

इस दौरान अधिकारियों को नवजात बच्चों के छह अन्य शव भी बरामद किए। बच्चों को अलग-अलग कंटेनर में पैक करके रखा गया था।

जांच के दौरान पुलिस को जो चौकाने वाले तथ्य सामने आएं उसके अनुसार, सभी बच्चों को हंट्समैन ने ही जन्म दिया था।

उसने एक दशक के भीतर इनकी हत्या कर दी। इन बच्चों के शव तब मिले जब हंट्समैन का पूर्व पति घर के गराज की सफाई कर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें