उत्तर प्रदेश में वाराणसी के एक पीजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर ने बीएचयू के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को उन्होंने लंका थाने में शिकायत की।
पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को बुलाकर थाने में पूछताछ की। आरोपी का कहना था कि वह शादी के लिए तैयार हैं लेकिन जाति अलग होने की वजह से घरवाले राजी नहीं हो रहे हैं। उन्होंने मामले के समाधान के लिए पुलिस से दस दिन का समय मांगा है।
आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर भी पूर्व में उसी पीजी कॉलेज में पढ़ाते थे, जहां महिला असिस्टेंट प्रोफेसर मौजूदा समय कार्यरत हैं। इसी दौरान उनकी मित्रता हुई।