फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और निर्भयाः चलती कार में गैंगरेप, निर्वस्त्र कर फेंका

Fri, 27 Sep 2013 01:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में गुरुवार रात चलती कार में गैंगरेप का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि दरिंदों ने रेप के बाद युवती को निर्वस्त्र कर एक अस्पताल के बाहर फेंक दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना गुड़गांव के सुशांत लोक इलाके की है। बताया जा रहा है कि युवती जब अपने घर लौट रही थी, तब कुछ लोगों ने कार में उसका अपहरण कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

एक प्रत्यक्षदर्शी विवेक ने बताया कि सुशांत लोक थाना क्षेत्र में स्थित आर्टमिस अस्पताल के पास रात करीब नौ बजे एक कार में सवार लोग एक युवती को फेंककर भाग निकले। युवती के शरीर पर वस्त्र नहीं थे। यह देखकर पीछे से आ रही दो कारें रुक गईं।
विज्ञापन


पुलिस की लापरवाही
उसने बताया कि एक कार में से उतरे व्यक्ति ने युवती को अपनी शर्ट निकालकर दे दी, जबकि दूसरी कार में से उतरे व्यक्ति ने उसे तौलिया दिया। इससे किसी तरह युवती ने अपने को ढंका। इसके बाद पुलिस को सूचना देने के लिए फोन मिलाया गया तो काफी देर तक फोन ही नहीं उठा।

महिला हेल्पलाइन के नंबर की भी यही हालत रही। इसके बाद नागरिकों ने फायर ब्रिगेड के नंबर 101 पर फोन मिलाया तो वह दिल्ली मिल गया। इसके बाद कार में से उतरे एक व्यक्ति ने अपने परिचित पुलिसवाले को फोन किया।

उसने सूचना दी तो सुशांत लोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को लेकर चली गई। हालांकि इससे पहले पुलिस ने काफी देर थाना क्षेत्र को लेकर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें