फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ठिगना हूं, चेहरा अच्छा नहीं, बाल कम...अब नहीं जीना'

Mon, 03 Feb 2014 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वसुंधरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विप्रो कंपनी में कार्यरत एक युवक ने फंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें खुदकुशी का कारण खराब व्यक्तित्व बताया गया है।
विज्ञापन


सुसाइड नोट बांग्ला और अंग्रेजी लिखा गया है। बांग्ला में लिखे सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण सुंदर न होना, सिर पर कम बाल होना और कद छोटा होना बताया है, जबकि अंग्रेजी के सुसाइड नोट में परिजनों के नंबर हैं और आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया गया है।

पुलिस ने शुरुआती जांच में युवक को हीनभावना से ग्रसित बताया है।

पंखे से लटक रहा ‌था शव

एसएचओ ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-10 के ए-47 में जसविंदर कौर परिवार के साथ रहती हैं। मूलरूप से पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी निवासी जीवन सरकार (25) उनके मकान के फर्स्ट फ्लोर पर किराए पर रहता था। वह नोएडा में विप्रो के कॉलसेंटर में काम करता था।

रविवार तड़के 4 बजे जीवन के भाई जयंत ने जसविंदर को कॉल कर जीवन के फोन न उठाने की बात कही। जसविंदर उसके कमरे में पहुंची तो नॉयलान की रस्सी के सहारे उसका शव पंखे से लटका मिला।

जसविंदर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस को दीवार पर एक नोट चिपका मिला, जिस पर जीवन के भाई और मां के मोबाइल नंबर लिखे थे। पास ही बांग्ला में लिखा दो पेज का एक और सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने पड़ोसी युवक को बुलाकर बांग्ला में लिखे सुसाइड नोट को पढ़वाया और परिजनों को जानकारी दी।

सुसाइड नोट में क्या लिखा है?

बांग्ला में लिखे सुसाइड नोट के अनुसार, जीवन ने छह माह पहले ही खुदकुशी करने का निर्णय लिया था। वह छोटे कद के चलते दोस्तों के बीच जाने में भी हिचकिचाता था।

सुसाइड नोट के अनुसार ‘मैं अपनी पर्सनैलिटी को लेकर काफी परेशान रहता हूं। दोस्तों और सोसाइटी में खुद को अनफिट महसूस करता हूं। मेरे सिर पर बाल नहीं है, मेरी लंबाई भी कम है और चेहरा भी अच्छा नहीं लगता है, जिससे मैं हीनभावना से ग्रसित हूं। मैंने छह माह पहले 2 फरवरी को सुसाइड का निर्णय लिया था।’
विज्ञापन

खुदकुशी से पहले भाई को किया SMS

जीवने ने अपनी मां से माफी मांगी है। लिखा है कि वह मां से बहुत प्यार करता है और उसके इस कदम के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।

पुलिस के अनुसार, रविवार को ही उनके जलपाईगुड़ी स्थित आवास पर भाई के रिश्ते के लिए लोग आने वाले थे। भाई के इस कदम से मां और भाई बेहद सदमे में हैं।

जीवन ने फंदा लगाने से पहले भाई को एसएमएस भेजा था, जिसमें उसने आत्महत्या करने जाने की जानकारी दी थी। उसके बाद से भाई लगातार फोन कर रहा था लेकिन फोन उठा ही नहीं। जिसके बाद भाई ने जीवन के मकान मालिक को फोन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें