फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए समझौता करने, हाथ-पैर बांध समधी को जला डाला

Tue, 21 Jan 2014 11:53 AM IST
अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे की शादी के एक साल बाद बहू मायके चली गई। दोनों में पैदा हुआ विवाद, दहेज उत्पीड़न तक पहुंच गया। दो साल बाद लड़की के घरवाले समझौते के लिए दामाद के घर पहुंचे।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान वधु पक्ष आक्रामक हो गया। उन्होंने लड़के के वृद्ध पिता के हाथ-पैर बांध दिए और जिंदा जला दिया। अस्पताल में वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह घटना आगरा के ताजगंज क्षेत्र की है।

सेक्स के बाद प्रेमिका से मुंह मोड़ा, केस दर्ज

दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
गांव बसई खुर्द में रहने वाले भारत सिंह उर्फ छीतो (65) रिटायर्ड सैनिक थे। रिटायरमेंट के बाद वह रोडवेज में संविदा पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी चंदा देवी ने बताया कि चंद्रप्रकाश और सूरज उनके दो बेटे हैं। सूरज बसपा का कार्यकर्ता है। उसकी शादी तीन साल पहले रकाबगंज निवासी निर्मला के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी के एक साल बाद ही दोनों में विवाद हो गया। निर्मला दो साल से मायके में रह रही है। उसने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था, जोकि कोर्ट में विचाराधीन है। दोनों की एक बच्ची भी है।

स्कूल टीचर ने छात्रा की लूटी अस्मत, 10 साल जेल

मारपीट के बाद जिंदा जलाया
उन्होंने बताया कि सोमवार की दोपहर तकरीबन तीन बजे बाइक से निर्मला की मां, बहन और चार व्यक्ति आए। उन्होंने कहा कि वह समझौते की बात करने आए हैं। इसके बाद कमरे में जाकर भारत सिंह से बातचीत करने लगे। उन्होंने चंदा देवी से कहा कि वह बेटे को बुलाकर ले आए।

डायल 100: ‘मे आई हेल्प यू’ के जवाब में ‘आई लव यू’

चंदा देवी बेटे को बुलाने चली गईं। आरोप है कि इसी बीच भारत सिंह से किसी बात पर विवाद होने के बाद ससुराल ने मारपीट की। इसके बाद हाथ-पैर बांध कर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाकर भाग निकले। घर से धुआं निकलते देखकर पड़ोसी पहुंचे तो कमरे में भारत सिंह झुलस चुके थे।

इसी बीच चंदा देवी भी आ गईं। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस भारत सिंह को अस्पताल लेकर गई, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ताजगंज थाने के इंस्पेक्टर हरिमोहन सिंह का कहना है कि बहू के परिवार के आग लगाकर जिंदा जलाने की सूचना दी गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें