फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार इंडिया के पूर्व CEO की पत्नी गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2015 10:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी को वर्ष 2012 में हुई बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई की खार पुलिस के डीसीपी के मुताबिक, इंद्राणी मुखर्जी से पुलिस इस बाबत पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में इंद्राणी की बहन शीना बोरा का शव रायगढ़ से बरामद किया गया था। वह मुंबई में रहती थीं और एकाएक गायब हो गईं।

मंगलवार को पुलिस की एक टीम ने इंद्राणी को वर्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि उसे शीना बोरा की हत्या के मामले में कुछ नए सबूत मिले हैं। इन सबूतों से ऐसा लग रहा है कि इंद्राणी अपनी बहन के अपहरण और उसकी हत्या में शामिल थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस को एक बयान से मिले सबूत

सूत्रों का कहना है कि इंद्राणी की गिरफ्तारी श्याम राय नाम के एक आदमी के बयान के बाद हुई। पुलिस ने उसे अज्ञात पिस्तौल के एक मामले में पकड़ा था और पूछताछ की थी।

पूछताछ में उसने लोनावला में किसी जली हुई लाश के दफनाए जाने के बारे में जानकारी दी थी। उसने शीन बोरा मर्डर केस में अपनी भूमिका के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी। 

पुलिस ने उसके बयानों के बाद इंद्राणी मुखर्जी को गिरफ्तार किया। इंद्राणी एक विज्ञापन कंपनी की सीईओ भी रह चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें