फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनता था सेंटा क्लॉज, किया 7 साल की मासूम से रेप

Wed, 19 Aug 2015 10:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंटा क्लॉज बन बच्चों का दिल जीतने वाले शख्स जेफरी मोफैट को सात साल की बच्ची का रेप करने का दोषी ठहराया गया है। परिवारिक कार्यक्रमों में सेंटा क्लाज बनने वाले जेफरी को दुष्कर्म के आरोप में मंगलवार को एक अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


मिरर के अनुसार, अमेरिका के मिसौरी इलाके के रहने वाले 55 वर्षीय जेफरी मोफेट मासूम बच्चे के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दोषी ठहराया गया है। मिसौरी कोर्ट के दस्तावेजों के हवाले से जेफरी के दोषी होने की पुष्टि की गई है।

खबरों के अनुसार जो शख्स पिछले 20 साल से सांता एक्सप्रेस में सांता बनता था उसे बच्ची का रेप व कुकर्म करने का दोषी ठहराया गया है। जेफरी पर एक बच्ची का अगस्त 2014 से जनवरी 2015 के बीच यौन शोषण करने का आरोप लगा था जिसे अदालत ने दोषी पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपों पर बोलीं 'सेंटा क्लॉज' की गर्लफ्रेंड

वहीं जेफरी मोफेट की गर्लफ्रेंड और सांता एक्सप्रेस की अध्यक्ष चेरिल हफमैन ने उस पर लगे इन आरोपों को निराधार बताते हुए मोफेट का बचाव किया है।

लेकिन इलाके के पुलिस अधिकारी डेविड जेम्स ने कहा है उन्हें लगता है कि अब जेफरी मोफेट के इस एरिया में संता बनने के दिन पूरे हो गए हैं।

जबकि मोफेट की गर्लफ्रेंड ने मोफेट की तारीफ करते हुए कहा कि वह सबकी मदद करने वाले इंसान हैं और उनका दिल सोने का है। उन्होंने कहा कि वह लाखों के साल बाद भी अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में ऐसा नहीं सोच सकती जैसे कि उन पर आरोप लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें