फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर 'जिस्म का सौदा' रोकने के लिए कड़ा कानून

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के पहनावे को लेकर अक्सर बवाल होता रहता है। कहीं बुर्का पर बैन लगाने की मांग होती है तो कहीं जींस न पहनने का फरमान जारी कर दिया जाता है। इस बीच फ्रांस में लागू किए जा रहे एक नए नियम ने और हंगामा खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, फ्रांस में एक नया नियम लागू होने जा रहा है, जिसमें सार्वजनिक जगहों पर छोटे कपड़े पहनने वाली महिलाओं को गिरफ्तार किए जाने की भी चेतावनी दी गई है।

पुलिस के अनुसार, इस कानून के पीछे सरकार का जो मकसद है वह काफी अलग हट कर है। दरअसल पेरिस और अन्य शहरों में लगातार बढ़ रहे रेड लाइट एरिया और सड़कों पर वेश्याओं की भरमार को रोकने के लिए सरकार ऐसा करने जा रही है।
विज्ञापन

तो अब वेश्याओं को ये पहनना पड़ेगा?

मिरर के अनुसार, नए कानून में यह भी कहा गया है कि कोई भी महिला अगर ऐसे कपड़े पहनकर बाहर आती है तो उसे वेश्या समझकर गिरफ्तार किया जा सकता है। साथ ही वेश्याओं को सलाह दी गई है कि वे बाहर निकलते वक्त जींस पहनें और छोटे कपड़ों में न निकलें।

फ्रांस के पीनल कोड की धारा 225 में इस बात का जिक्र करते हुए कहा गया है कि सार्वजनिक जगह पर किसी भी शख्स को पैसे देकर सेक्स के लिए राजी करना गैरकानूनी है। हालांकि फ्रांस के सेक्स वर्कर यूनियन ने इस कानून को गलत बताया है।

यूनियन के प्रवक्ता ने कहा कि नया कानून न सिर्फ महिलाओं की आजादी पर रोक लगाता है बल्कि वेश्याओं के काम को भी प्रभावित करता है।

अगले सप्ताह सीनेट में इस कानून को पास कराने के लिए वोटिंग होगी। कानून बनाने वाले लोगों का कहना है कि इसमें किसी भी ऐसे शख्स को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा जो वेश्याओं को खरीदेगा। सिर्फ खुलेआम जिस्मफरोशी को बढ़ावा देने वाले ही गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन

फ्रांस में हैं 20 हजार रेड लाइट एरिया

हालिया कानून के मुताबिक, पैसे देकर सेक्सुअल सर्विस चुनना पूरी तरह कानूनी है। मात्र दलाली और वेश्याओं से पैसे लेना ही अपराध माना जाता है। दो साल पहले राइट-विंग सांसद कैंटल ब्रूनेल ने वेश्यावृत्ति को लीगल करार देने का अभियान शुरू किया था।

उन्होंने संसद को बताया था कि जो महिलाएं वेश्यावृत्ति करना चाहती हैं, उन्हें लाइसेंस देकर इसे कानून सही बना देना चाहिए। इससे न सिर्फ उनकी आमदनी में इजाफा होगा, बल्कि सरकार को भी टैक्स के तौर पर पैसा मिलेगा।

ताजा सर्वे के मुताबिक, फ्रांस में फिलहाल 20 हजार वेश्याएं काम करती हैं और 10 में शह महिला और पुरुष चाहते हैं कि वेश्यावृत्ति को कानून सही माना जाए। 1946 में फ्रांस में करीब 1400 वेश्यालय थे, जिन्हें बाद में बैन कर दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें