फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के दरवाजा न खोलने पर घर में लगाई आग, मां मरी

Mon, 06 Jan 2014 01:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति देर रात काम करके घर लौटा। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई नहीं जागा और वह बाहर ही खड़ा रहा।
विज्ञापन


इसके बाद गुस्से में पागल व्यक्ति ने अपने घर में आग लगा दी। इस पर पत्नी और बच्चे जान बचाकर घर से बाहर निकल आए, लेकिन उसकी मां अंदर ही जिंदा जल गई।

'बेटे का कत्ल नहीं करता तो वह मुझे खा जाता'

पुलिस ने मामला दर्ज कर उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना आंध्र प्रदेश के वारंगल जिले की है।

टीओआई के अनुसार, रंगरायागुडेम गांव का 45 वर्षीय मंडा नरसियाह शनिवार देर रात काम से घर लौटा। वह नशे में धुत था। उसकी बीवी, दो बच्चे और 70 साल की मां बहरी नींद में सो रहे थे।

दरिंदगी! बाप ने बेटी से किया रेप, पंचायत ने बनाया 'पति-पत्नी'

उसने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं खोला। इस पर उसने घर में ही आग लगा दी। बीवी और बच्चों ने जैसे-तैसे भागकर जान बचाई, लेकिन उसकी बूढ़ी मां भाग न सकी और जलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें