फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद नदी में फेंकी गई किशोरी ने लिया एक बड़ा फैसला

Wed, 04 Sep 2013 12:00 AM IST
हमीरपुर/जालौन/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में दो बहशी युवकों ने एक किशोरी को अगवाकर हवस का शिकार बनाया और फिर उफनाई बेतवा नदी में मरने के लिए फेंक दिया।
विज्ञापन

 
किशोरी हिम्मत का परिचय देते हुए तैरकर नदी से बच निकली और पुलिस व मछुआरों की मदद से घर तक पहुंची। गैंगरेप की शिकार किशोरी फिलहाल सदमे में है।

उसने इन दरिंदों को फांसी के फंदे तक पहुंचाने का फैसला लिया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सुशील सिंह निवासी थाना व कस्बा विंवार जनपद हमीरपुर व कुलदीप सिंह कुशवाहा के खिलाफ अपहरण, बलात्कार व हत्या के प्रयास के का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, किशोरी सोमवार की शाम नित्यक्रिया के लिए सड़क की ओर निकली थी। इसी बीच कार सवार दरिंदों ने तमंचे का भय दिखाकर उसे कार में खींच लिया।

आरोप है कि कुछ दूर ले जाकर डकोर रोड पर उसके साथ गैंगरेप किया गया और भेद खुलने के डर से उसे चिकासी के पास बेतवा नदी में फेंक दिया।

जान बचाने की खातिर किशोरी ने रेलिंग पकड़ ली और लटक गई। उसने जान बख्शने की गुहार लगाई तो कार सवार दोनों दरिंदों ने उसके हाथों पर पत्थर मारकर उसे नदी में गिरा दिया।
विज्ञापन


कुछ दूर उसने तैरकर नदी से निकलने की कोशिश की मगर तेज धार में बहती गई। मदद की चीख सुनकर पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही धर्मेंद्र सिंह व दीपक ने उसे स्थानीय मछुआरों की मदद से बाहर निकाला।
विज्ञापन


लड़की की आपबीती सुनकर उन्होंने जरिया थाने में संपर्क किया और बदमाशों का हुलिया बताते हुए घेराबंदी को कहा। पुलिस की नाकेबंदी रंग लाई और देर रात नैनो कार सहित दोनों आरोपी पकड़ लिए गए। गिरफ्तारी के दौरान उन्होंने तमंचा फेंक दिया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें