फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में भीड़ से खींचकर महिला से गैंगरेप

Thu, 05 Jun 2014 12:06 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही रेप की घटनाओं की फेहरिस्त में अब राहुल गांधी के गढ़ अमेठी का नाम भी शामिल हो गया है।
विज्ञापन


मामूली से जमीन के झगड़े में दबंगों ने बुधवार को दो महिलाओं को न केबल बुरी तरह पीटा बल्कि एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया है। गांव में जबरदस्त तनाव है, भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।

मामला अमेठी के डिहवा मजरे के ऐंधी गांव का है। डिहवा गांव निवासी नफीस और हरीराम के बीच एक भूखंड पर कब्जे को लेकर अरसा पूर्व से विवाद चला आ रहा है। मंगलवार को नफीस ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर मामले का निस्तारण करने के लिए संयुक्त टीम गठित करवाने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

दिनदहाड़े विवाहिता को घर में घसीट ले गए दरिंदे

बुधवार को राजस्व निरीक्षक जयनारायण सिंह, लेखपाल बाबूलाल तिवारी, सब इंस्पेक्टर वीके सिंह और सिपाही श्रीकृष्ण यादव मौके पर पहुंचे। टीम मौके पर पहुंचती इससे पहले नफीस ने भूमि पर निर्माण शुरू कर दिया था। टीम के पहुंचने पर हरीराम की पत्नी भी वहां पहुंच गई और निर्माण कार्य बंद करने की मांग की।

इसी बात पर नफीस, इब्राहिम, फतेह बहादुर और रन्नो ने महिला की पिटाई शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख जांच टीम ने दोनों पक्षों को थाने आने को कहा और वहां से खिसक लिये।

टीम के वापस जाने के बाद दबंगों ने महिला को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंची एक विवाहिता को दबंग एक खाली घर में घसीट ले गए और उसके साथ तीन लोगों ने दुराचार किया।

दबंगों के कहर से गांव में तनाव

इसी बीच किसी की सूचना पर दोबारा पुलिस गांव पहुंची तो आरोपी भाग निकले। पुलिस दोनों महिलाओं को लेकर थाने आई और उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।गैंगरेप पीड़ित महिला की तहरीर पर तीन लोगों रन्नो, फतेह बहादुर व इब्राहिम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।

गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस बात की भी जांच की जाएगी कि संयुक्त टीम के सामने ही मारपीट शुरू हुई तो वह पूरी तरह मामला शांत कराए बिना वापस कैसे लौट आई।

टीम के वापस जाने के बाद दबंगों ने कौशल्या को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। आरोप है कि दबंग बीच-बचाव करने पहुंची एक विवाहिता को खाली घर में घसीट ले गए। विवाहिता की मानें तो रन्नो ने फतेह बहादुर व इब्राहिम के सहयोग से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच किसी की सूचना पर दोबारा पुलिस गांव पहुंची तो आरोपी भाग निकले।

छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

वहीं, मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र के एक गांव में छात्रा को उसके घर से तीन युवकों ने अगवा कर लिया। इसके बाद उसे जंगल में ले जाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर परिजनों ने थाने पर हंगामा भी किया।

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार गांव का ही रहने वाला आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ मंगलवार देर रात छात्रा के घर पहुंचा। आरोप है कि तीनों ने तमंचे के बल पर परिजनों को आतंकित करके छात्रा को अगवा कर लिया।

आरोप है कि जंगल में ले जाकर एक युवक ने छात्रा के साथ बलात्कार किया, जबकि उसके दोनों साथी तमंचा लिए खडे़ रहे। बाद में आरोपी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जिससे भयभीत परिजन सुबह थाने आने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
विज्ञापन

अपहरण और बलात्कार का मुकदमा दर्ज

बुधवार दुपहर को पीड़ित छात्रा को साथ लेकर उसकी मां और चाचा मंसूरपुर थाने पहुंचे और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। बाद में काफी ग्रामीण थाने आ गए। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

पुलिस ने एक बार अपने अनुसार तहरीर लिखवा ली, जिसमें दो युवकों के नाम नहीं थे, जिसको लेकर भी परिजनों ने हंगामा किया। बाद में पीड़िता के चाचा ने मुख्य आरोपी और उसके दोनों साथियों के खिलाफ अपहरण और बलात्कार की तहरीर दी।

इंस्पेक्टर मंसूरपुर एके सिंह ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया तथा पीड़िता के चाचा की तहरीर पर उक्त मुकदमा दर्ज करके मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें