फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान दूसरे सिपाही ने दम तोड़ा, गया था डीजे बंद करवाने

Sun, 21 Feb 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बदायूं की बिल्सी थाने के गांव गढ़ौली में डीजे बंद कराने को लेकर हुए हमले में घायल दूसरे सिपाही भीमसेन की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को सुबह भीमसेन ने अंतिम सांस ली। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइंस में पुलिस के आला अफसरों ने सिपाही के शव को शोक सलामी दी।
विज्ञापन


बाद में शव सिपाही के घर पीलीभीत के लिए भेजा गया। जिस मामले में दो सिपाहियों की हत्या हो गई उसमें भी पुलिस अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गढ़ौली गांव में 17 फरवरी को जगतपाल शाक्य का परिवार तेज आवाज में डीजे बजा रहा था।

शिकायत पर उसे बंद कराने पहुंचे दो सिपाहियों शहीम और भीमसेन पर घरवालों ने जानलेवा हमला कर दिया। शहीम की तो उसी दिन मौत हो गई थी, भीमसेन बरेली के एसआरएमएस मेडिकल कालेज में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को अचानक उसकी तबियत बिगड़ती गई और शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को पुलिस लाइंस ले जाया गया। बरसात होने की वजह से सिपाही का शव करीब आधा घंटे पुलिस के वाहन में रखा रहा। बारिश कम होने पर टेंट लगवाकर शव को उसमें रखवाने के बाद आईजी विजय सिंह मीना, डीआईजी आशुतोष कुमार, एसएसपी आरके भारद्वाज, एसपी देहात यमुना प्रसाद, एसपी सिटी समीर सौरभ, एसपी क्राइम आदित्य वर्मा, सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ संतोष सिंह आदि ने शोक सलामी देकर पुष्प चक्र चढ़ाए।

आईजी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाकर हर संभव मदद कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बीस-बीस लाख रुपये दोनों सिपाहियों के परिवार वालों को दिए जाएंगे। इसके अलावा उनके सारे भुगतान और मृतक आश्रित के रूप में नौकरी के लिए जल्द ही कागजी कार्यवाही पूरी करा ली जाएगी।     
 
यह है मामला
बदायूं के बिल्सी इलाके के गढ़ौली गांव में रहने वाला जगतपाल शाक्य बुधवार रात अपने घर पर तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। पड़ोसियों की शिकायत पर रिसौली पुलिस चौकी के सिपाही भीमसेन और शहीम खां डीजे बंद कराने पहुंचे तो जगतपाल, उसकी पत्नी और बेटियों ने उन पर कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला कर दिया। दोनों सिपाहियों को बुरी तरह लहूलुहान करने के बाद उन्हें घर में ही पड़ा छोड़कर पूरा परिवार फरार हो गया है। घायल सिपाहियों को पहले बदायूं के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से बरेली रेफर किया गया, शहीम की रात में ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें