दिल्ली के नरेला इलाके में युवक की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर की गई थी। इस बात का खुलासा क्राइम ब्रांच के गिरफ्त में आए दो युवकों ने किया है।
आरोपियों के मुताबिक दिलीप का जिस लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी लड़की से आरोपी आलोक का भी मिलना जुलना था। आलोक ने दिलीप को रास्ते से हटाने के लिए अपने दोस्त कपिल के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि 8 सितंबर को नरेला निवासी दिलीप की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी।
नरेला पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साथ ही क्राइम ब्रांच की एक टीम तफ्तीश में जुटी थी।
दिलीप के कुछ जानकारों से पूछताछ में पता चला कि, उसकी नरेला निवासी दो युवकों आलोक और कपिल से जान पहचान है।
पुलिस ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो पता चला कि दोनों फरार हैं। 14 सितंबर को पुलिस ने दोनों को नरेला से दबोच लिया। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है।