फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के मामले में फंसे दो सीनियर वकील

Thu, 05 Dec 2013 10:23 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला अधिवक्ता ने दो सीनियर अधिवक्ताओं पर कचहरी परिसर में छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला वकील की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सीनियर अधिवक्ताओं ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन


मोहल्ला न्यू शिवपुरी निवासी एक महिला वकील कचहरी में दो सीनियर अधिवक्ताओं के चैंबर में बैठकर प्रैक्टिस करती है। आरोप है कि दोनों वकीलों ने उसके साथ छेड़छाड़ की साथ ही शारीरिक शोषण करने की कोशिश भी की।
 
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला अधिवक्ता की तहरीर पर अधिवक्ता अशोक वशिष्ठ और आरके निराला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सीनियर अधिवक्ता आरके निराला ने बताया कि महिला अधिवक्ता उनके पास जनवरी में प्रैक्टिस करने आई थी। एक माह पूर्व ही उन्होंने उसे हटा दिया। जिसके बाद से वह अन्य वकीलों के पास काम सीख रही थी। लोगों के बहकावे में आकर धन ऐंठने के लिए वह ऐसे आरोप लगा रही है।
 
बार एसोसिएशन के सचिव संजय कंसल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने का मामला उनके संज्ञान में तो आया है लेकिन दोनों पक्षों ने इस संबंध में उनसे संपर्क नहीं किया। बता दें कि इस मामले में कुछ अन्य अधिवक्ताओं का कहना है कि जांच इस बात की भी होनी चाहिए कि मामला छेड़खानी का है या फिर किसी बात को लेकर अभद्रता का है क्योंकि दोनों ही पक्ष सभ्य परिवारों से हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें