ओक्लाहोम के दूसरे सबसे बड़े शहर टुल्सा में शराब के नशे में धुत्त दो लोग यह बहस करने लगे कि एप्पल और एंड्रायड में कौन बेहतर स्मार्टफोन है। दोनों के बीच होने वाली यह बहस खूनी जंग में बदल गई और इनमें से एक ने दूसरे पर जोरदार हमला कर उसे घायल कर दिया।
पुलिस ने जायरो मेंडाज को घायल अवस्था में एवरग्रीन अपार्टमेंट के पास पाया। मेंडाज के आस-पास बीयर की टूटी हुई बोतलें बड़ी हुईं थी और उसके सिर पर गंभीर चोट थी जिससे खून बह रहा था।
मेंडाज ने पुलिस को बताया कि 21 साल के उसके रुममेट एलियाज एक्वेडो ने उस पर चाकू से जोरदार हमला कर उसकी कार चुरा ली थी। पुलिस ने बताया कि उन दोनों के बीच यह बहस हो रही थी कि कौन सा सेल फोन ज्यादा बेहतर है।