फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में दो भारतीयों की हत्या

Sat, 07 Sep 2013 12:25 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के साउथ इंडियाना में शुक्रवार को पंजाब के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले के बाद हमलावर नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की हत्या साउथ इंडियाना के इल्कहार्ट इलाके में हुई। दो नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से उन्हें गोली मारी। उस समय वे स्टोर में नकदी गिन रहे थे। दो गोली जगतार को और दो गोली पवन को लगी थी।

55 वर्षीय जगतार सिंह भट्टी जालंधर के प्रीतनगर के रहने वाले थे। वे 1985 में अमेरिका जाकर बस गए थे। वहां उन्होंने जनरल स्टोर के अलावा फिलिंग स्टेशन भी खोल रखा था।
विज्ञापन


उनका बेटा पलविंदर सिंह और बेटी अमरजीत कौर उनके साथ ही रहते हैं। पत्नी जसविंदर कौर, दूसरा बेटा दविंदर सिंह और बहू अमृतपाल कौर जालंधर में ही रहते हैं।

जगतार के भाई इंद्रमोहन ने बताया कि उन्हें भतीजे पलविंदर की अमेरिका से कॉल आई कि पापा का कत्ल हो गया है। पलविंदर ने बताया कि कैशियर पवन सिंह के साथ पापा स्टोर पर थे तभी दो नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की और नकदी लेकर भाग गए।
विज्ञापन


पवन 11 साल से उनके स्टोर पर काम कर रहा था। वह होशियारपुर के गांव ढंडिया का रहने वाला था। सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें