फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के यहां से लौट रही थीं दो लड़कियां, रास्ते में इज्जत लूटी

Fri, 31 Jan 2014 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहसवान (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक गांव की दो लड़कियां डॉक्टर से दवा लेकर घर लौट रही थीं। बीच रास्ते में गांव के ही पांच युवकों ने उनको घेर लिया और पास के एक मकान में ले गए।
विज्ञापन


उन पांच लोगों ने वहां दोनों लड़कियों के साथ दरिंदगी की। वहां से वे जैसे-तैसे घर पहुंची और मां को वारदात की जानकारी दी।

पीड़ित लड़कियों के पिता ने थाने में तहरीर दी है। हालांकि अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है और न ही उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की है।

कोई नहीं था पुलिस से शिकायत करने वाला

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 21 जनवरी की शाम दो किशोरियां प्राइवेट डॉक्टर के क्लीनिक से दवा लेकर घर लौट रहीं थीं। देर शाम करीब साढे़ सात बजे गांव के ही पांच युवकों ने रास्ते में उनको रोक लिया।

वे तमंचा दिखाकर दोनों को पास के ही एक मकान में ले गए। बेबस किशोरियों से पांचों युवकों ने दुष्कर्म किया। बताते हैं कि एक किशोरी के पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। घर पर छोटे भाई-बहन ही थे।

दूसरी किशोरी के पिता घर पर तो थे लेकिन मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर हैं। दोनों परिवारों में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं था जो पुलिस के पास जाकर आपबीती बताता।
विज्ञापन

दिल्ली से घर लौटा पिता, दी तहरीर

बेटी के साथ हुई दरिंदगी की सूचना पर मजदूर पिता दिल्ली से लौटा तो दोनों परिवारों के लोग गुरुवार को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पांचों युवकों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस ने मामले को गंभीर तो माना है लेकिन फिलहाल रिपोर्ट नहीं लिखी है। किशोरियों का मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया गया है।

प्रभारी निरीक्षक गंभीर सिंह यादव का कहना है कि मामला कई दिन पुराना बताया जा रहा है। कायदे में घटना के बाद ही शिकायत होनी चाहिए थी। आरोप काफी संगीन हैं। इसलिए जांच शुरू कर दी गई है। इसी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें