फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला टीचर ने छात्रों के साथ बीच पर किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में छात्र-छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। देश-विदेश में रोजाना सामने आ रहे ऐसे मामलों ने प्रशासन के साथ ही बच्चों के परिजनों के भी होश उड़ा दिए हैं।
विज्ञापन


कैलिफोर्निया के कोविना शहर में एक स्कूल की दो महिला टीचर, छात्रों के यौन शौषण के आरोप में घिर गई हैं। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने 10वीं में पढ़ने वाले छात्रों के साथ यौन संबंध बनाए।

पुलिस के अनुसार, साउथ हिल्स हाईस्कूल की महिला टीचर मेलोडी लिपर्ट (38) क्लास के लड़कों के एक ग्रुप से सैन क्लेमेंटे बीच पर मिली थी। उसने छात्रों के शराब पिलाई और जब वे नशे में डूब गए तो उसने उनमें से एक छात्र के साथ सेक्स किया।
विज्ञापन

दूसरी बार बीच पर बिताई रात, फिर बनाए संबंध

डेली मेल के मुताबिक, इस घटना के बाद उसने छात्रों से उसी बीच पर दोबारा मिलने का प्लान बनाया और इस बार एक और महिला टीचर मिशेल हिरेली (30) को साथ ले गई।

दोनों टीचर बीच पर फिर से छात्रों से मिलीं और वहीं पर रात बिताई। उन्होंने शराब पिलाकर दो छात्रों के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने ऑरेंज काउंटी के पुलिस विभाग को सूचना दी। जांच के दौरान पता चला कि यह घटना तब हुई जब स्कूल की ओर से कोई भी आधिकारिक टूर प्लान नहीं किया गया था। दोनों टीचर खुद वहां गई हुई थीं।

आरोपी टीचर लिपर्ट पर नाबालिग से रेप और साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है जबकि हिरेली पर नाबालिग से यौन संबंध बनाने का केस दर्ज किया गया है।

रेसलिंग कोच ने छात्रा से किया रेप!

बता दें कि इसके पहले बीते मंगलवार को पुलिस ने साउथ हिल्स हाईस्कूल में रेसलिंग कोच को छात्रा के साथ सेक्स करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन ने एंटनी विडालेस (29) को छुट्टी पर भेज दिया है। कोच ने 17 साल की लड़की के साथ संबंध बनाए थे।

फिलहाल शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है। यह मामला भी कोविना का ही है। आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वजन कम करने के बहाने जिम टीचर करती थी रेप!

वहीं, न्यूयॉर्क की एक महिला जिम टीचर पर भी दो छात्रों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। दोनों छात्रों की उम्र 16 साल है। खुलासा होने के बाद आरोपी टीचर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, जॉय मोरसी (40) ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उसने दोनों छात्रों के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

उसने बताया कि जून 2013 में उसका पहले छात्र के साथ अफेयर शुरू हुआ था। इस दौरान उसने छात्र को वजन घटाने की ट्रेनिंग देने के बहाने करीब लाना शुरू किया। दोनों के बीच करीब एक साल तक शारीरिक संबंध रहे।

हालांकि जब छात्र ने दूसरी लड़की के साथ रहना शुरु किया तो टीचर ने उसे छोड़ दिया और दूसरे छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामले का खुलासा तब हुआ जब स्कूल में टीचर के प्रेम प्रसंग की अफवाह उड़ने लगी। इसके बाद उसे स्कूल से निकाल दिया गया।
विज्ञापन

एमपी: टीचर ने छात्र से किया कुकर्म

मध्य प्रदेश की खांडवा पुलिस ने प्राइमरी टीचर के खिलाफ पांचवीं कक्षा के छात्र के यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 377 और पोक्सो को तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी टीचर राजेश साध अभी फरार चल रहा है। आरोपी पिछले एक साल से उसे डरा धमका कर घिनौनी हरकत कर रहा था। बीते मंगलवार को कुछ छात्रों ने उसे मासूम के साथ संबंध बनाते देखा था।

मोघट थाना इंचार्ज रवींद्र यादव ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी दूसरे छात्रों के साथ भी ऐसी हरकत करता था या नहीं? रविवार को छात्र ने अपने परिजनों से टीचर की शिकायत की थी जिसके बाद हड़कंप मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें