ब्रिटेन के वेस्ट सनसेक्स इलाके में 12 वर्षीय किशोरी से एक मोबाइल ऐप के जरिए दोस्ती कर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। मिरर ऑनलाइन के अनुसार, जिस मोबाइल ऐप के जरिए युवती को हवस का शिकार बनाया गया है उस ऐप के बारे में स्थानीय पुलिस ने कुछ दिन पहले पीड़िता के माता पिता को आगाह भी किया था।
बताया जा रहा है कि आरोपी पहले किशोरी से इस मोबाइल फोन ऐप के जरिए दोस्ती की और फिर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी उम्र 18 साल बताई जारी है जो ऐप के जरिए पीड़िता के संपर्क में आया था।
पीड़िता के माता पिता ने पुलिस को मामले की शिकायत करते हुए बताया कि आरोपी युवक उनकी बच्ची से पांच जून को पहली बार गोरिंग रेलवे स्टेशन पर मिला था। इस मौके पर आरोपी किशोरी को अपनी सिल्वर रंग की कार में बैठाकर घुमाने ले गया था। उन्होंने बताया कि लड़की को कुछ देर घुमाने के बाद जब उसने उसे कार से उतारा तब उसे किस किया था।