उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कांग्रेसी नेता के शिक्षक बेटे ने कक्षा छह की छात्रा को लैपटॉप पर अश्लील फिल्म दिखाकर रेप की कोशिश की।
पीड़ित जब चिल्लाई तो आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे छोड़ा। बालिका की शिकायत पर परिजनों और लोगों ने आरोपी शिक्षक को बुरी तरह पीटा और पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी है।
बुलंदशहर की एक कॉलोनी में रहने वाली कक्षा छह की छात्रा और उसकी छोटी बहन पड़ोसी कांग्रेसी नेता के शिक्षक बेटे अमित के घर ट्यूशन पढ़ने जातीं थीं।
आरोप है कि बुधवार शाम दोनों बहनें ट्यूशन पढ़ने गईं तो अमित कक्षा छह की छात्रा को कमरे में ले गया।
आरोपी यहां छात्रा को लैपटॉप पर अश्लील फिल्म दिखाने लगा। कुछ देर बाद आरोपी ने अश्लील हरकत और दरिंदगी शुरू कर दी। छात्रा रोकर चीखने चिल्लाने लगी तो आरोपी धमकी देकर कमरे से बाहर ले आया।
पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजनों को सारी बात सुनाई। गुस्साए परिजन और मोहल्ले के लोगों ने आरोपी के घर पहुंचकर उसे दबोचा और जमकर पीटा।
लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। छात्रा ने अश्लील हरकत कर बलात्कार की कोशिश करने का आरोप लगाया है। - अशोक यादव, नगर कोतवाल