फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खबर को पढ़कर कांप जाएंगे आप!

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के साथ दरिंदगी की ये खबर पढ़कर सचमुच कांप जाएंगे आप। चोरी के आरोप में चार बच्चों के हाथ जबरन खौलते हुए तेल में डाल दिया गया। अपनी तरह की दिल दहला देने वाली ये घटना मध्य प्रदेश के सागर की है। यहां झीला गांव में इन चारों बच्चों से कहा गया कि उन्हें खुद को बेकसूर साबित करने के लिए इस 'अग्नि परीक्षा' से गुजरना होगा।
विज्ञापन


डेली मेल में छपी एक खबर के हवाले से बताया गया है कि भगवान दास चादर नाम के एक व्यक्ति के 500 रुपए चोरी हो गए थे। भगवान दास के भाई लखन और उनकी पत्नी शशि को शक था कि ये ही चार लड़कों ने पैसे चुराए है।

लड़कों के नाम भरत कुशवाहा (13), हलकोती पटेल(12), आकाश कुशवाहा (11) और राम कुमार कुशवाहा (14) हैं। इस संबंध में राहतगढ़ पुलिस थाना प्रभारी अनुरागी शरण ने बताया कि गुरुवार को स्कूल से लौटने के बाद लड़कों को इस अग्नि परीक्षा से गुजरने के लिए विवश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों ने दखल देकर उनको बचाया

सबसे पहले लखन पड़ोस में रहने वाले लड़कों के घर गया और वह उनको दावत का लालच देकर अपने घर बुला लाया। जब वे आए तो लखन के घर वालों ने चोरी का आरोप लगाकर उनकों कथित रुप से मारा-पीटा।

लड़कों ने खुद के बेकसूर होने की बात कही। बाद में घर वालों ने फैसला किया कि लड़के चोरी में शामिल थे या नहीं, इसे तय करने के लिए उन लोगों को अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ेगा।

इसके बाद लखन के घर वालों ने सभी लड़कों से अपना हाथ खौलते हुए तेल में डालने के लिए कहा। लड़कों ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने जबरन एक-एक करके चारों लड़कों का हाथ खौलते हुए तेल की कड़ाही में डुबोया।

पीड़ितों में आकाश किसी तरह से बचकर भाग निकलने में कामियाब हुआ और अन्य बच्चों के वहां फंसे होने के बारे में अपने घर के लोगों को बताया। बाद में ग्रामीणों को जब इस घटना की जानकारी हुई तो उन लोगों ने दखल देकर उनको बचाया। पुलिस ने भगवान दास चादर, शशि और लखन को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें