फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की दगाबाजी से बनी दोस्त की घरवाली

Fri, 11 Apr 2014 03:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि जिसके साथ वह सबसे पवित्र बंधन में बंध रही है वह उसे इस कदर दगा देगा। कदम-दर-कदम मिले धोखे ने इस युवती को तोड़कर रख दिया है।
विज्ञापन


इस समय इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही इस युवती पति ने ऐसा दगा दिया कि वह सात साल बाद भी नहीं संभल पाई।

पहले धोखे से वह उसे अपने दोस्त के पास छोड़कर चला गया। दोस्त ने कई साल उसे बीवी की तरह रखा और अब उससे जिस्मफरोशी करने का दबाव डालने लगा।

युवती इस पर राजी नहीं हुई तो उसका बेटा छीनकर ले भागा। पीड़ित युवती एसएसपी से मिली और मुकदमा लिखाने की फरियाद की।

पति के जाने के बाद जबरन बनी दोस्त की बीवी

कोलकाता की रहने वाली इस युवती की शादी कोतवाली इलाके में रहने वाले सूरज के साथ 2003 में हुई थी।

दो साल बाद ही मां-बाप की मौत होने के बाद सूरज ने पहले अपना मकान बेच दिया और फिर नौकरी करने के बहाने गाजियाबाद चला गया।

युवती को वह अपने दोस्त रामसिंह के पास छोड़ गया। रामसिंह ने भी मौके का फायदा उठाया और उसके साथ यौन शोषण करने लगा।

थक-हारकर उस युवती को रामसिंह के आगे घुटने पड़े और रामसिंह भी उसे बीवी की तरह रखने लगा। इस दौरान उसने एक बेटे को जन्म दिया।

बाहरी लोगों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव

एक साल तो सब ठीक-ठाक चला फिर कुछ समय बाद राम सिंह ने घर में बाहरी लोगों को लाना शुरू कर दिया और उससे उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहने लगा।

विरोध करने पर वह मारपीट करता था। उसे यह सब बर्दाश्त नहीं हुआ तो वह शहर में ही अपनी बहन के घर चली गई। बहन ने उसे अपने घर के पास ही किराए का मकान दिला दिया।

लेकिन कुछ ही समय बाद उसे डरा-धमकाकर रामसिंह भी आकर उसके साथ रहने लगा। पीड़िता का कहना है कि दो अप्रैल को वह बहन के घर जा रही थी।

सिंधी होटल के सामने रामसिंह ने उससे उसका बेटा छीन लिया और उसे घर न आने पर उसकी हत्या करने की धमकी देकर उसे ले गया।
विज्ञापन

आपराधिक किस्म का व्यक्ति है रामसिंह

पीड़िता ने एसएसपी को बताया कि रामसिंह आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। वह उसके बेटे की हत्या कर सकता है।

एसएसपी के शिकायत प्रकोष्ठ से पीड़िता को थाने भेजा गया। एसएसआई सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
पढ़ेः नौकरानी के साथ बनाया संबंध, अब पछता रहा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें