मुंबई के घाटकोपर इलाके में पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। तांत्रिक पर आरोप था कि उसने पिड़िता के पिता की बीमारी ठीक करने बहाने उसकी 25 वर्षीय बेटी का बलात्कार कर दिया।
मिड डे के अनुसार, घाटकोपर थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि आरोपी तांत्रिक घाटकोपर इलाके का ही रहने वाला है और उसका पिड़िता के घर पहले से आना जाना था। बताते हैं कि पीड़िता के पिता को काफी दिन से जोड़ों का दर्द था, वही कई डॉक्टरों को अपनी बिमारी का इलाज करा चुका है कि लेकिन उसका दर्द ठीक नहीं हो रहा था। इसके बाद कुछ पड़ोसियों ने तांत्रिक को दिखाने की सलाह दी।
इसके बाद बीमार पिता की बेटी तांत्रिक को बुलाकर पिता का दर्द दूर कराने की सोची। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तांत्रिक ने उसके पिता को छह महीने पहले एक ताबीज बनाकर गले में पहनने के लिए दिया था और तब से वह उनके घर के चक्कर लगाता रहता है। इसके बाद पिछले बुधवार को पीड़िता ने फिर से तांत्रिक को बुलाकर लाई ताकि उसके पिता का दर्द ठीक हो सके।