फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसन को बुलाया दोस्त के घर, किया रेप

Tue, 28 Jan 2014 10:44 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तीन युवतियों से रेप का मामला सामने आया है। सभी पीड़ित महिलाओं ने बताया कि आरोपियों ने शादी करने के नाम पर उनसे रेप किया। पुलिस दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय युवती परिजनों के साथ निहाल विहार के अर्जुन नगर इलाके में रहती है। उसका अपने पड़ोसी संतोष कुमार से जान-पहचान है। संतोष शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म कर रहा था। दवाब बनाने पर उसने पिछले साल 29 अगस्त को मंदिर में शादी कर ली और दोनों साथ रहने लगे।

तिहाड़ में प्रेम: इस रोमांस की चर्चा हर जुबान पर

संतोष से जब कानूनी तौर पर शादी करने की बात कही तो 20 जनवरी को वह उसे छोड़कर चला गया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर निहाल विहार थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी संतोष की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


तीन दिनों तक रेप
निहाल विहार थाना क्षेत्र के लक्ष्मी पार्क निवासी एक 17 वर्षीय युवती ने भी अपने पड़ोसी गौरव के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है। युवती की शिकायत के मुताबिक 17 जनवरी को गौरव शादी करने की बात कहकर उसे अपने एक दोस्त के घर ले गया। वहां तीन दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

दिल्ली में नौकरी के बहाने चलती कार में रेप

किसी तरह से उसके चंगुल से भागकर युवती घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी के लिए ड्रामा: बंधक बना गर्लफ्रेंड के कपड़े उतरवाए

विवाहिता से रेप
तीसरा मामला मंगोलपुरी इलाके का है। 25 साल की युवती पति के साथ बुध विहार इलाके में रहती है। रविवार को उसने मंगोलपुरी थाने में पड़ोसी सुरेश के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की।

शिकायत में बताया कि सुरेश ने उससे शादी करने की बात कहकर अपने दोस्त के घर बुलाया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी करने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें