मुंबई में पिछले दो महीने से अपने घरों से लापता हुए तीन युवकों की आईएस में शामिल होने की खबर सामने आने से घर वाले सकते में हैं। वहीं कथित तौर पर आईएस में शामिल होने वाले लड़कों से संपर्क में रहने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
मिड-डे के अनुसार, मुंबई से आईएस में में शामिल होने वाले तीन युवकों में मोनिश शेख (26), अयाज सुल्तान (23) और वाजिद शेख (25) हैं।
दो महीने लापता हुए बेटों के बारे में जानकारी जुटा रही महाराष्ट्र की की एटीएस (एंटी टेरर स्क्वॉड) ने बताया है कि उन्हें आशंका है तीनों युवक आईएस में शामिल होने सीरिया जा चुके हैं। हैरानी की बात यह भी है तीनों युवक अपने घर वालों को बताकर ही घर से बाहर निकले थे।