फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर लिफ्ट दी, फिर इज्जत लूट ली

Fri, 20 Sep 2013 12:25 PM IST
अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला शहर से दवाई लेकर घर लौट रही थी, तभी एक युवक ने उसे लिफ्ट देने के बहाने मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। रास्ते में जंगल में युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ गैंगरेप किया और उससे लूटपाट भी की।
विज्ञापन


वारदात के बाद पीड़िता जैसे-तैसे थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ का है।

गांव रछौती निवासी महिला कई साल से परिवार सहित किठौर में रह रही है। बृहस्पतिवार दोपहर में वह दवाई लेने हापुड़ गई थी। वहां से गांव लौटते समय गांव अजराड़ा में थ्री-व्हीलर से उतरने के बाद वह रछौती जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन


वहां से गुजर रहे एक युवक ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और जिसौरी-जिसौरा मार्ग पर स्थित जंगल में ले गया। तभी एक बाइक पर सवार उसके दो अन्य युवक भी वहां पहुंच गए।

महिला का आरोप है कि उन तीनों ने उससे दो हजार रुपए एवं मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद तीनों ने उससे दुष्कर्म किया और भाग गए। इसके बाद पीड़िता सड़क पर पहुंची और बाइक सवार दो लोगों को रोककर घटना की जानकारी दी।

वह लोग महिला को लेकर थाने पहुंचे, जहां पीड़िता ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। कई घंटे तक पुलिस ने उसे थाने में ही बैठाए रखा और उससे पूछताछ करती रही।
विज्ञापन


शाम पांच बजे महिला के कुछ परिचित वहां पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। इसके बाद पुलिस पीड़िता को लेकर घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें