मामला ब्रिटेन का है जहां 43 वर्षीय रिचर्ड हार्पर ने ट्रेन में सफर कर रहे 52 साल के एक आदमी का आईपैड चुरा लिया और जब पीड़ित ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने ऐसा हमला किया कि उसकी आंख की पुतली बाहर आ गई और पीड़ित अंधा हो गया।
मिरर के मुताबिक पीड़ित ट्रेन में सफर कर रहा था, इस दौरान उसे झपकी आ गई। जब हर्डफोर्डशायर के वेलविन गार्डन सिटी स्टेशन पर उसकी आंख खुली और उसने आईपैड और लैपटॉप से भरा अपना बैग गायब पाया। दूसरे यात्रियों ने हार्पर की तरफ इशारा किया जो बैग लेकर प्लेटफॉर्म पर उतर रहा था।
पीड़ित ने ट्रेन से उतर कर उसका पीछा किया और उसे रोकना चाहा लेकिन तभी चोर ने उस पर ऐसा घातक हमला किया कि उसकी आंख की थैली फ्रैक्चर हो गई। चोर ने पीड़ित की पलक भी फाड़ दी, उसके सिर और शरीर पर भी काफी चोटें आईं। हार्पर ने पीड़ित पर इतनी जोर से हमला किया कि जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसकी आंख की पुतली बाहर निकली हुई थी।