फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 केले खाकर भी, चोर के पेट से नहीं निकल रही चेन

Thu, 30 Apr 2015 05:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में पकड़े जाने के डर से 2.5 तोले की चेन निगल जाने वाला चोर अब तक 60 केले खा चुका है, मगर चेन उसके पेट से टस से मस तक नहीं हो रही है। चोर के पेट से चेन निकालने के लिए न सिर्फ डॉक्टर कोशिश कर रहे हैं बल्कि अन्य मरीज भी काफी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार रात से चोर अब तक 4 बार नित्य क्रिया के लिए जा चुका है लेकिन चारो दफे उसके पेट से चेन नहीं निकली है। गौरतलब है कि अनिल यादव नाम के चोर ने जीटीबी नगर स्टेशन के पास महिला की 2.5 तोले की चेन (मंगसलूत्र) छीन ली थी। इस मंगलसूत्र की कीमत 63,000 बताई जा रही है।
विज्ञापन

चोर ने डर के मारे निगल ली थी चेन

वारदात के बाद चोर महिला की चेन लेकर तेजी से भागा था, लेकिन महिला के चीखने पर काफी सारे अन्य लोगों ने भी उसका पीछा किया था। वहीं मुंबई पुलिस ने भी चोर का पीछा किया था। जानकारी के मुताबिक चोर के पीछे भाग रही भीड़ ने उसे पकड़कर जमकर पीटा था।

भीड़ ने पिटाई करने के बाद चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। लेकिन जब तलाशी के बाद भी चोर के पास से चेन नहीं मिली तो पुलिस हैरान रह गई। भीड़ में से किसी ने बताया कि उसने चोर को कुछ खाते देखा था। जब चोर का एक्सरे किया गया तो उसकी भोजन नली में चेन फंसे होने के संकेत मिल गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें