फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का अश्लील फोटो देखकर पति ने ये क्या कर डाला!

Fri, 11 Apr 2014 01:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तों में दरार आने के बाद कुछ लोग उसे खत्म करने के लिए किसी भी हद तक चले जाते है। कुछ ऐसा ही वाकया 32 साल की मोनिका के साथ भी हुआ।
विज्ञापन


मोनिका एक मॉडल है, लेकिन उसका बिजनेस मैन पति उसके काम को लेकर नाराज था। पत्नी के सेक्सी फोटो शूट को लेकर अक्सर झगड़े होते रहते थे।

एक दिन एक फोटो देख कर मोनिका के पति को इतना गुस्सा आया कि उसने उसने एक शूटर को 48 लाख रुपये की सुपारी देकर उसे मरवाने की साजिश तक रच डाली।

पत्नी की हत्या की कोशिश के आरोप में 52 वर्षीय पति डीनो को कोर्ट में ट्रायल का सामना करना पड़ रहा है।

अंडरवियर वाली फोटो से आया पति को गुस्‍सा

डेली मेल की खबर के मुताबिक अमेरिका में रहने वाली 32 साल की मोनिका ने अपनी उम्र से बड़े एक बिजनेस टाइकून डीनो गुगलिएलमेली से शादी करने के लिए साल 2003 में अपने मॉडलिंग करियर को अलविदा कह दिया।

इस बीच उसने दो बेटियों को जन्म दिया। दो बेटियों के हो जाने के बाद वह काम पर वापस जाना चाहती थी। उसने साल 2010 के आखिर में फिर से अपना एक्टिंग और मॉडलिंग करियर शुरू करने के बारे में सोचा, लेकिन पति ने इसकी मंजूरी नहीं दी।

अचानक एक दिन जब उसके पति डीनो को पता चला कि मोनिका ने एक अंडरवियर शूट करवाया है तो वह गुस्‍से से आग बबूला हो गया।

मैगजीन में छपी थी पत्‍नी की सेक्सी तस्‍वीरें

बताया जाता है कि इस घटना के बाद से 'मोनिका का पति जलन से भर गया था। वह इस बात को नहीं पचा पा रहा था कि मैक्सिम जैसी मैगजीन पर लोग उसकी पत्‍नी की सेक्सी तस्‍वीरें देख रहे हैं।

जब उसने साल 2012 में केनेथ मेथ्‍यू के साथ मोनिका का फोटो शूट देखा तो वह गुस्‍से से पागल हो गया। वह एक प्रोफेशनल फोटो शूट था, जिसे लॉस एंजेलिस के एक स्‍टूडिया में शूट किया गया था।

फोटो शूट के दौरान वहां असिस्‍टेंट, मेकअप आर्टिस्‍ट और स्‍टाइलिस्‍ट मौजूद थे, लेकिन डीनो ने मोनिका पर केनेथ के बेहद करीब होने का आरोप लगाया।

हालांकि फोटो बेहद अश्लील थीं, जिसे मोनिका ने अंडरवियर पहनकर शूट किया था'।

मोनिका पर लगा दी कई तरह की पाबंदियां

इसके बाद डीनो ने मोनिका से साफ-साफ कह दिया कि अब वह कोई फोटो शूट नहीं करेगी और घर पर रहकर दोनों बेटियों की देखभाल का जिम्‍मा उठाएगी।

लेकिन मोनिका काम करना चाहती थी। उसके पति ने मोनिका पर कई तरह की पाबंदियां लगा दीं। अब मोनिका ने फैसला कर लिया कि वह अपने पति को छोड़ देगी।

इस बात पर डीनो पूरी तरह बिगड़ गया और फिर दोनों में जमकर झगड़ा हुआ।

इसी के बाद उसने मोनिका को मरवाने के लिए एक पूर्व सेना अधिकारी रिचर्ड को करीब 48 लाख रुपये की सुपारी दी।
विज्ञापन

फिर मॉडलिंग में ध्‍यान लगाना चाहती हैं मोनिका

लेकिन रिचर्ड ने पुलिस को जब सारी बात बता दी तो उसका भांडा फूट गया। पुलिस ने डीनो को गिरफ्तार कर लिया।

डीनो फिलहाल जेल में है, लेकिन मोनिका का कहना है कि सलाखों के पीछे होने के बावजूद वह उसे मरवाने की कोशिश कर रहा है।

बहरहाल, अब मोनिका एक बार फिर एक्टिंग ऑर मॉडलिंग के करियर में अपना ध्‍यान लगाना चाहती हैं।

पढ़े- प्रेमी जोड़े ने अमीर बनने के लिए ‌खेला गंदा खेल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें