फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ! मां ने मासूम बच्चे पर ढ़ाया ऐसा कहर

Thu, 03 Apr 2014 11:07 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मां ने मासूम बेटे पर इतना कहर ढ़ाया है कि आप भी सुनकर हैरान हो जाएंगे। सबसे बड़ी बात ये है कि इस जुल्म में उसके पिता ने भी मां का ही साथ दिया है।
विज्ञापन


पिता और मां ने मिलकर पांच साल के बेटे को अपने ही घर में सीढियों के नीचे बनी एक कोठरी में बंद कर दिया था। महीनों तक इस मासूम को खाने को भी कुछ नहीं दिया जाता था।

हालांकि पुलिस ने घर पर छापा मारकर उस मासूम बच्चे को बचा लिया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिता ने भी दिया मां का साथ

यह दिल दहला देने वाली घटना यूएस के टैक्सास की है। यहां एक पिता और गर्भवती मां ने ही अपने मासूस से बेटे पर जमकर अत्याचार किए हैं।

यह मामला उस वक्त प्रकाश में आया जब 33 वर्षीय त्यामी ब्लेमियर अपने सोलह साल के बेटे से बहस कर रही थी। मां और बेटे के बीच पांच साल के मासूम को कोठरी बंद करने को लेकर बहस चल रही थी।

इस पर एक पड़ोसी बच्चे ने इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दे। मौके पर पहुंची पुलिस ने कोठरी का जायजा भी लिया, जहां एक चद्दर रखी हुई थी।
विज्ञापन

बच्चा अस्पताल में भर्ती

वहीं, आरोपी महिला पुलिस के पहुंचने से पहले ही उस पांच साल के मासूस बच्चे के साथ फरार हो गई।

हालांकि बाद में पुलिस ने पास के ही एक मोटेल से आरोपी मां और उसके पास पड़े बच्चे को गिरफ्तार कर लिया। बच्चे की नाजूक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की स्थिती अब खतरे से बाहर है। टैक्सास पुसिल ने मासूस बेटे पर जमकर अत्याचार करने वाली इस मां पर मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें