जमीन की रंजिश भी अजीब होती है। एक ग्रामीण की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार होने पर दूसरे पक्ष ने अस्थियां चुरा लीं। मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए हैं। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
मृतक के बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर दस लोगों पर पिता की अस्थियां चुराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। यह घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की है।
लव, सेक्स और ब्लैकमेलिंग: MMS बनाकर जबरन शादी
गांव शब्बीरपुर निवासी रामसिंह (75) का गांव के ही एक व्यक्ति के साथ काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा है। सोमवार को राम सिंह की मौत हो गई। परिजनों ने रामसिंह का अंतिम संस्कार अपने ही खेतों पर कर दिया।
आरोप है कि दूसरे दिन जब परिजन रामसिंह की अस्थियों को गंगा में विसर्जन करने के लिए चुनने पहुंचे तो वहां से राख और अस्थियां गायब थीं।
मां को बेहोश कर भाई ने लूटी बहन की अस्मत
गांव लौटकर वे जब दूसरे पक्ष से इस बाबत पूछने गए तो दोनों पक्षों में टकराव हो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
पंचायत के फरमान पर युवती से 12 ने किया गैंगरेप
राम सिंह के पुत्र पप्पू ने थाने पहुंच कर अपने पिता की अस्थियां चोरी करने और आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए दस लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद गांव में तनाव है।