फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले पिता ने किया बेटी का यौन शोषण

Mon, 13 Oct 2014 07:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक लड़की ने अपने सौतेले पिता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


भागीरथपुरा इलाके में रहने वाली 14 साल की लड़की के मुताबिक बुधवार रात को उसके पिता ने ये हरकत की।

शुक्रवार को बाणगंगा पुलिस ने लड़की के सौतेले पिता रघुवीर गौतम (40) को गिरफ्तार कर लिया।

गुरुवार शाम लड़की ने अपनी मां के साथ पुलिस के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने लड़की और उसकी मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने शिकायत पर सब इंस्पेक्टर दर्शन मुजाल्दे के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने रघुवीर की तलाश में छापे मारे और शुक्रवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक रघुवीर ने लड़की को रसोई में खींच लिया और यौन उत्पीड़न किया। लड़की की आवाज पर उसकी मां मदद के लिए आई जिसको आते देख कर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें