एक 17 वर्षीय छात्र पर मोबाइल में खुद की निर्वस्त्र तस्वीरें रखने पर संगीन आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी छात्र पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी में शामिल होने का मामला दर्ज करते हुए अदालत में पेश किया है।
इस बचाव में छात्र की ओर से अदालत में जेल की सजा माफ करने की एक याचिका भी दायर की गई है। यानी युवक का नाम यौन अपराधी के तौर पर दर्ज हो गया है।
अमेरिका उत्तर कैरोलिना की एक अदालत को पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्र ने मोबाइल से खुद की न्यूड सेल्फी और तस्वीरें जमा कर रखी हैं जो एक पोर्नोग्राफी उत्पादन का मामला है। चूंकि आरोपी छात्र की उम्र 18 साल से कम है इसलिए यह मामला चाइल्ड पोर्नोग्राफी का है।