बागपत में कस्बे के एक परिवार को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर 13 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। कस्बे की इस वारदात में आरोप पड़ोस के ही तीन युवकों पर लगा है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा।
किशोरी की मां ने बताया सोमवार को देर रात उनके घर पर पड़ोस के ही तीन युवक पहुंचे। उन्होंने मुझे और मेरे तीन बच्चों को कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके पीने के कुछ ही देर बाद हम सब बेहोश हो गए। सुबह जब उठे तो उसकी 13 वर्षीय बेटी बेहोशी की हालत में निर्वस्त्र हालत में मिली।
होश में आने के बाद उसने बताया आरोपी युवकों ने कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। महिला ने कहा मंगलवार की सुबह आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इससे परिवार भयभीत हैं। उन्होंने कोतवाली में प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी केएम दोहरे ने कहा तहरीर लेकर किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पति-जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप
एक दूसरे मामले में बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति और जेठ पर ही गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि 14 जून की रात में उसके पति और जेठ ने उसके दो बच्चों को कमरे में बंद कर उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया।
धमकी दी यदि किसी के सामने मुंह खोला तो उसे जान से मार दिया जाएगा। मंगलवार को उसने कोतवाली में शिकायत की है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा उसका पति शराब पीता है। आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। 14 जून की रात में वह अपने दो बच्चों के साथ मकान में सोई हुई थी।
खंभे से चढ़कर में घर में खुसा जेठ
रात करीब 11 बजे उसका पति और जेठ मकान के सामने खड़े खंभे पर चढ़कर मकान में घुसे। आरोप है उन्होंने उसके दोनों बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया।
उसे दूसरे कमरे में ले गए और उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौन शोषण किया। उन्होंने धमकी दी यदि पुलिस से शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
उसने बताया दोनों आरोपियों ने करीब डेढ़ माह पूर्व मेरे 15 वर्षीय बेटे की जमकर पिटाई की थी। मेरठ के एक अस्पताल में आठ जून को उसने दम तोड़ दिया था। उस समय उसने पुलिस से शिकायत नहीं की। कोतवाली प्रभारी के.एम दोहरे ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।